अच्छा कार्य करने वाले दो बीएलओ को डीएम ने किया सम्मानित
जसवंतनगर आँगनबाड़ी कार्यकर्ती बीएलओ अवनीत कुमारी एवं बीएलओ नलकूप चालक संतोष चौहान चकरनगर

अच्छा कार्य करने वाले दो बीएलओ को डीएम ने किया सम्मानित
इटावा शावेज नकवी 
इटावा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल के नेतृत्व में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप कराया जा रहा है।
जनपद में अवस्थित जसवन्तनगर एवं भरथना विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत बूथ लेबिल अधिकारियों द्वारा अपना गणना प्रपत्र का वितरण कर एवं प्राप्त कर बीएलओ एप पर डिजिटाइट का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने दोनों बूथ लेबिल अधिकारियों को अच्छा एवं समयबद्ध कार्य करने के लिये सम्मानित किया। जसवन्तनगर में बूथ संख्या 50, बीएलओ अवनीत कुमारी आंगनवाडी कार्यकर्ती, कुलमतदाता 681, कुल ईएफ जमा 100 प्रतिशत, तहसील जसवंतनगर व विधान सभा भरथना बूथ संख्या 401 बीएलओ संतोष सिंह चौहान नलकूप चालक कुल मतदाता 719, कुल ईएफ जमा 713, 99.16, तहसील चकरनगर को सम्मानित किया गया।




