E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बंद पड़े सुने घर मे चोरो ने किया चोरी सूचना पर पहुंची पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस जाँच मे जुटी

*बंद पड़े सूने मकान में चोरी*

रिपोर्ट अतुल कुमार गुप्ता भर्थना

भरथना: भरथना थाना क्षेत्र के ग्राम कुअंरा में चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए गेट का ताला तोड़कर घर में रखे बर्तन व गहने चुरा ले गए | घर पहुंचे परिजन सामान बिखरा देख दंग रह गए। आपको बताते चलें मिली जानकारी के अनुसार मकान मालिक प्रमोद कुमार अपनी पत्नी बच्चों के साथ नोएडा में रहकर एक प्राइवेट कम्पनी में नौकरी करते हैं। बीती दीवाली पर वह अपने घर कुंअरा त्यौहार पर घर आए थे | परिवार के साथ दीवाली का त्योहार मनाकर वह परिवार सहित नोएडा लौट गए थे। बीते रविवार सुबह लगभग 11 बजे मकान के पास रहने वाली साले की लड़की ने सूने मकान का ताला टूटा देखा और परिजनों को फोन पर सूचना दी। फ़ोन पर खबर मिलते ही प्रमोद और उनकी पत्नी शाम को ट्रेन से कुंअरा पहुँचे। मकान का ताला टूटा मिला और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खंगाली गई तो गहने व कीमती सामान व घर में रखे पीतल के बर्तन गायब थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!