भर्थना मे युवक फांसी पर लटका सूचना पर पहुंची थाना पुलिस
मौके पर पहुंची भर्थना थाना पुलिस जाँच मे जुटी

*युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला,पुलिस जांच में जुटी*
अतुल कुमार भर्थना 
इटावा: भरथना क्षेत्र के ग्राम कुअंरा में सोमवार की सुबह 10:30 बजे एक विवाहित युवक घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला मृतक की पहचान श्यामवीर 32 पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है | ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक पांच भाई है जिसमें बड़े भाई की दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद मृतक भाभी के साथ शादी करके रह रहा था जिसके 4 बच्चे हैं | और ग्राम मोढी़ में नई की दुकान चलाता था जिससे माँ और भाभी बच्चों का भरण पोषण करता था | घटना के बाद से परिजनों का रोक रोकर बुरा हाल है मृतक की भतीजी खुशी ने बताया कि वह स्कूल में थी घर से फोन आया कि चाचा कमरे का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं घर जाकर कमरे का दरवाजा खोला गया तो देखा कि चाचा फांसी के फंदे पर लटके मिले | सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है |




