E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बकेवर के जाम मे फंसे सांसद इटावा जितेंद्र दोहरे

बकेवर प्रतीक्षालय के उद्घाटन मे जाते समय जाम मे फसे

इटावा सांसद जाम में फंसेः बकेवर में प्रतिक्षालय उद्घाटन के लिए जा रहे थे सांसद जितेंद्र दोहरे

 

मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।

 

बकेवर इटावा

शनिवार को बकेवर कस्बे में एक यात्री प्रतिक्षालय का उद्घाटन करने पहुंचे इटावा से समाजवादी पार्टी के सांसद जितेंद्र दोहरे भीषण जाम में फंस गए। हाईवे के समीप लगे इस जाम के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।सांसद जितेंद्र दोहरे को लेने पहुंचे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर देखा कि उनकी गाड़ी जाम में फंसी हुई थी।जाम की स्थिति को देखते हुए सांसद ने नाराजगी व्यक्त की और अपनी गाड़ी से उतरकर काफी दूर तक पैदल चले।मीडिया से बात करते हुए सांसद जितेंद्र दोहरे ने बताया कि लखना स्थित कालिका देवी मंदिर पर आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि आसपास के दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण भी यातायात बाधित होता है।सांसद ने आश्वासन दिया कि वह जल्द ही इस समस्या से इटावा के जिलाधिकारी को अवगत कराएंगे ताकि इसका स्थायी समाधान निकाला जा सके।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!