क्राइमटॉप न्यूज़यूपीराज्यलोकल न्यूज़

बकेवर पुलिस मुठभेड़ मे चार शातिर अपराधी गिरफ्तार

चोरी की एक टाटा सूमो 2 बाइक और हथियार हुए बरामद

 

 

 

जनपद इटावा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों मे बढ़ा खौफ

 

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर समेत 4 शातिर गिरफ्तार, चोरी की सूमो–2 बाइक–हथियार बरामद

 

इटावा पुलिस ने #CRACKDOWN अभियान के तहत बकेवर क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर सहित 4 अन्तर्जनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरोह लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।

 

पुलिस ने मौके से 4 तमंचे, 4 खोखे, 8 जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल, मथुरा से चोरी की 2 बाइक, चोरी की सूमो गोल्ड कार और 3 फर्जी नंबर प्लेट बरामद कीं।

 

चन्द्रपुरा में रात चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर भागने का प्रयास किया, लेकिन जवाबी कार्रवाई में चारों दबोच लिए गए। गिरफ्तार बदमाश—

• विकास यादव उर्फ छोटू (हिस्ट्रीशीटर–17B)

• अनुराग दूबे

• रंजीत कठेरिया

• मिलन पाल

 

पूछताछ में गैंग ने चोरी की गाड़ियों पर फर्जी नंबर लगाकर अपराध करने की बात कबूल की। अभियुक्त अनुराग पर हत्या का मामला और न्यायालय से गैरहाजिरी के चलते कुर्की तक की कार्रवाई चल रही है।

 

पुलिस टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने किया।

इटावा पुलिस की यह कार्रवाई ADG कानपुर जोन और DIG कानपुर रेंज के निर्देशन में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!