E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

दबँग ऑटो चालकों ने बकेवर मे की राहगीरों से मारपीट

बकेवर कस्बा चौकी पर पुलिस मौके पर मिली नादारद जनता मे आक्रोश

दबंग ऑटो चालकों ने आने-जाने वाले लोगों के साथ मारपीट की घटना को दिया अंजाम, बकेवर पुलिस बनी मूकदर्शक।

मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा

बकेवर इटावा‌

जिला इटावा के थाना क्षेत्र बकेवर के अंतर्गत दबंगों के होंसले बुलंद नजर आ रहे हैं।दबंग ऑटो चालकों ने आने-जाने वाले लोगों के साथ मारपीट की घटना को दिया अंजाम, बकेवर बनी पुलिस मूकदर्शक। वही स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दबंग ऑटो चालकों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। वही स्थानीय लोगों ने बकेवर पुलिस पर आरोप लगाते हुए यह भी बताया कि कई दिनों से कस्बा चौकी बकेवर में कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं है जिस कारण बकेवर ओवर ब्रिज हाईवे पुल के पास दबंगों के हौसले सातवें आसमान पर हैं वहीं सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी दबंगों द्वारा मादक पदार्थ का सेवन करके रात्रि के समय आने-जाने वाले लोगों के साथ मारपीट तथा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम देते हैं। तथा वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कस्बा चौकी बकेवर के समीप कुछ दबंग लोग आने जाने वाले लोगों के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। बकेवर पुलिस द्वारा अभी तक दबंगों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं दबंग ऑटो चालकों द्वारा रात्रि में आने-जाने वाले लोगों के साथ मारपीट करना तथा अभद्र व्यवहार करते हैं।दबंग ऑटो चालकों की मनमानी स्थानीय लोगों पर तथा आने जाने वाले लोगों पर भारी पड़ रही है। कस्बा चौकी बकेवर पर कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आते हैं। वहीं क्षेत्र के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा से यह मांग की है कि कस्बा चौकी बकेवर में कुछ पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाए जिससे यह होने वाली घटनाओं पर रोक लग सके। तथा इन दबंग ऑटो चालकों पर कार्रवाई की जा सकें।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!