एसडीएम ने बूथों पर पहुंचकर एसआईआर की फीडिंग की स्थिति को जाना
बीएलओ को कार्य मे प्रगति लाने के दिए निर्देश

एसडीएम ने बूथों पर पहुंच एसआईआर फीडिंग की स्थिति को जाना
*बीएलओ को कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश
जसवंतनगर।चुनाव आयोग के निर्देश पर चल रही एसआईआर प्रक्रिया की प्रगति और अब तक हुए कार्य की समीक्षा हेतु उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत ने शनिवार को नगर के दो गुलाबबाड़ी बूथों व एक कुरसेना के बूथ स्थल के अलावा अन्य कई बूथों का निरीक्षण किया और संबंधित बीएलओ से मतदाता प्रपत्रों की फीडिंग कार्य के बारे में जाना। कितने मतदाता प्रपत्र जमा हुए और अब तक कितनी फीडिंग हो चुकी है।उन्होंने बीएलओ के द्वारा भरे गए तथा अब तक जमा किए गए प्रपत्रों की संख्या का मिलान भी किया और यह भी देखा कि मतदाता से संबंधित विवरण की फीडिंग सही तरीके से हो रही या नहीं।सख्त निर्देश दिए कि फीडिंग कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।साथ ही कार्य में प्रगति लाने को कहा। यदि एसआईआर प्रक्रिया के कार्य में किसी को भी कोई टेक्निकल समस्या हो तो वह तुरंत मुझसे संपर्क कर सकता है।निरीक्षण के दौरान वीआरसी पवन कुमार सुपरवाइजर शमशेर बहादुर आदि साथ रहे।
फोटो:गुलाबबाड़ी बूथ पर बीएलओ से जानकारी लेते एसडीएम कुमार सत्यम जीत




