एसएसपी इटावा बृजेश श्रीवास्तव ने सुनी कार्यालय मे जनता की समस्याएं
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियो को दिए दिशा निर्देश

सएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, संबंधित अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश
इटावा,
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज पुलिस कार्यालय में नियमित रूप से आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए आवेदकों ने अपनी शिकायतें एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत कीं।एसएसपी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फरियादियों को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराना इटावा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।जनसुनवाई में आए नागरिकों को विश्वास दिलाते हुए एसएसपी ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।




