क्राइमयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़

इकदिल पुलिस ने बैंक मे महिलाओ को जागरूक किया – विक्रम सिंह चौहान

इकदिल पुलिस की सख्ती से अपराधी हुए फरार

इकदिल पुलिस की सक्रियता से अपराध पर लगाम — थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान की सख्ती से अपराधी फरार

इटावा। थाना इकदिल पुलिस इन दिनों पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रही है। क्षेत्र में बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों पर थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान की पैनी नजर है। पुलिस टीम लगातार गश्त और निगरानी अभियान चला रही है, जिससे क्षेत्र में अमन-चैन कायम है और कोई भी आपराधिक घटना घटित न हो सके।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान अपने सख्त तेवर और न्यायप्रिय कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। उनके कार्यभार संभालने के बाद से इकदिल क्षेत्र में अपराधों की संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है। कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी हुई है और अपराधियों में भय का माहौल है, जिससे कई अपराधी क्षेत्र छोड़कर पलायन कर गए हैं।

इसी क्रम में इकदिल पुलिस ने आज सेंट्रल बैंक सहित अन्य बैंकों में पहुंचकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। थाना इकदिल पुलिस की यह तत्परता स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!