इटावा की बेटी को लखनऊ मे मुख्य मंत्री योगी जी ने किया सम्मानित
इटावा की बेटी ने लखनऊ मे किया जनपद का नाम रोशन

*इटावा की बेटी स्मारिका सक्सेना को योगी जी ने किया सम्मानित।*
*मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।*
*इटावा।*
कुमारी स्मारिका सक्सेना पुत्री श्री ज्ञानेश कुमार सक्सेना निवासी शिवाजीपुरम रामलीला रोड इटावा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ द्वारा सम्मानित किया गया है।
कुमारी स्मारिका सक्सेना बनारसी दास गुप्ता विश्वविद्यालय लखनऊ में एमएससी गणित की छात्रा थी और इन्होंने एमएससी में पूरे विश्वविद्यालय को टॉप किया है इस कारण उन्हें न केवल गोल्ड मेडल प्रदान किया गया बल्कि मुख्यमंत्री द्वारा पदक देकर तथा डिग्री देकर सम्मानित भी किया यह हम सब इटावा के लोगों के लिए गौरव की बात है स्मारिका सक्सेना की इस उपलब्धि पर भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी शरण श्रीवास्तव कायस्थ वाहिनी अंतरराष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष सौरभ कुलश्रेष्ठ कायस्थ वाहिनी के प्रदेश सचिव गौरव श्रीवास्तव गायक वाणी के जिला उपाध्यक्ष अनित रंजन सक्सेना समाजसेवी एवं शिक्षक ललित सक्सेना तथा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अनीता जोहरी द्वारा उनके आवास पर जाकर उन्हें सम्मान पत्र बुके तथा जय श्री राम का पटका उड़ाकर फूल मालाओं से लाद कर उसका सम्मान किया इस अवसर पर बोलते हुए स्वामी शरण श्रीवास्तव ने कहा कि हम सब कायस्त समाज के लिए यह बड़े गौरव की बात है कि हमारी बेटी को प्रदेश के सबसे बड़े मुखिया द्वारा सम्मानित किया गया है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया आगे भी इसी प्रकार स्मारिका सक्सेना हम सब का नाम रोशन करती रहेगी इस अवसर पर पिता ज्ञानेश कुमार सक्सेना द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।। 




