E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifटॉप न्यूज़दिल्ली NCRयुवायूपीराज्यलोकल न्यूज़
इटावा रिजर्व पुलिस लाइन मे एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने किया झंडारोहण
एसएसपी ने रिजर्व पुलिस लाइन मे सभी को गरिमा बनाये रखने के संदेश दिए

रिजर्व पुलिस लाइन मे एसएसपी ने किया गया झंडारोहण, दिया गरिमा बनाए रखने का संदेश
इटावा क्राइम ब्यूरो अभिनन्दन जैन

इटावा- रिजर्व पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर गार्ड पर रविवार को पुलिस झंडा दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि के रूप में झंडारोहण किया और पुलिस बल को संबोधित किया।इस महत्वपूर्ण समारोह में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने राज्य पुलिस प्रमुख, उत्तर प्रदेश के संदेश को सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष प्रस्तुत किया। यह कार्यक्रम पुलिस बल के समर्पण, बलिदान और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाने का एक प्रतीक रहा। इस अवसर पर पुलिस लाइन में मौजूद समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।




