E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जैन धर्म शाला मे पूर्व चेयरमेन नगर पालिका इटावा कुलदीप गुप्ता एवं सभासद अरविन्द यादव ने गरीब परिवार को दिए शादी के बर्तन किया सहयोग

जैन धर्म शाला मे शादी समारोह हुआ सम्पन्न

जैन धर्म शाला मे पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता और प्रतिनिधि सभासद अरविंद यादव ने गरीब परिवार को दिए शादी के किया सहयोग

अभिनन्दन जैन की रिपोर्ट

इटावा- संवेदनाओं का परिचय देते हुए पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता और प्रतिनिधि सभासद अरविंद यादव ने अपने वार्ड के एक अत्यंत गरीब परिवार की बिटिया की शादी में मदद के लिए दरवाजे के बर्तन भेंट किए। जैन धर्मशाला में आयोजित इस सहयोग कार्यक्रम के दौरान परिवार को आवश्यक घरेलू सामान प्रदान किया गया, जिससे उनकी बेटी की शादी की तैयारियों में बड़ी राहत पहुंची।

पूर्व चेयरमैन कुलदीप गुप्ता ने बताया कि किसी जरूरतमंद की सहायता करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे परिवारों की मदद करना हम सभी का दायित्व है और जब भी किसी को सहायता की आवश्यकता होगी, वे आगे बढ़कर सहयोग करने का प्रयास करेंगे। प्रतिनिधि सभासद अरविंद यादव ने भी कहा कि किसी की खुशियों में योगदान देने से आत्मिक संतोष मिलता है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए आगे आएं, ताकि कोई भी परिवार आर्थिक तंगी की वजह से अपनी खुशियों में कमी महसूस न करे।

गरीब परिवार ने भी दोनों जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस सहयोग से उनकी बड़ी चिंता दूर हो गई है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!