E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

जसवंतनगर पुलिस ने महिला का खोया हुआ बैग ढूंढकर किया वापस

बैग को पाकर महिला के पति की ख़ुशी का ठिकाना नहीं पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की

जसंवतनगर पुलिस ने महिला का बैग सकुशल किया बरामद

इटावा- थाना जसवन्तनगर पर नियुक्त आरक्षी अंकित कुमार ईगल मोबाइल पर गश्त के दौरान एक व्यक्ति दीपक सिंह पाल पुत्र मोहर सिंह पाल, निवासी-नगला गडरिया पो0-कुईया थाना सैफई द्वारा आकर बताया गया कि मेरा बैग कहीं गिर गया है । आरक्षी अंकित कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बैग की तलाश की गयी एवं सीसीटीवी कैमरे की मदद से दीपक सिंह पाल के बैग को जो महादेव जिम थाना क्षेत्र जसवन्तनगर के पास ऑटो से गिर गया था, बैग को सकुशल बरामद किया गया ।बैग में सोने की चैन, चाँदी की कंधनी, 1 सोने का टीका व 5,000 रुपये व 02 कीपैड मोबाइल व कपड़े थे, जिन्हें दीपक सिंह पाल को सुपुर्द किया गया ।घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों द्वारा दीपक पाल सिंह से वार्ता की गई, जिसमें दीपक पाल सिंह द्वारा पुलिस की तत्परता एवं ईमानदार कार्यवाही पर संतोष व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। पुलिस द्वारा दिखाए गए ईमानदारी, सतर्कता एवं संवेदनशीलता से किए गए इस कार्य की राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा खुलकर सराहना की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले आरक्षियों को सम्मानित किया गया, जिससे अन्य कार्मिकों में भी उत्साह व्याप्त हुआ। यह कार्यवाही न केवल पुलिस की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ करती है बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास को और मजबूत बनाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!