
*खाई में गिरी बस ,21 घायल*
*उन्नाव में भीषण बस दुर्घटना, 21 यात्री घायल*
कृष्णा शुक्ल उन्नाव
*उन्नाव।* दिल्ली से वाराणसी जा रही एक प्राइवेट बस देर रात बड़ा हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार, यह बस करीब *60 यात्रियों* को लेकर जा रही थी और *आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे* पर *हसनगंज क्षेत्र* में *रात करीब दो बजे* 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
हादसे के बाद रात के सन्नाटे में *चारों तरफ चीख-पुकार* मच गई। कुछ यात्री *कांच तोड़कर बाहर निकले*, जबकि कई बस के अंदर ही फंस गए। मौके से गुजर रहे अन्य वाहनों के चालकों ने तुरंत *यूपीडा कंट्रोल रूम* और *पुलिस* को सूचना दी।
लगभग *25 मिनट बाद* पहुंची *यूपीडा की नाइट पेट्रोलिंग टीम* और पुलिस ने *टॉर्च की रोशनी में रेस्क्यू ऑपरेशन* शुरू किया। करीब *एक घंटे की कड़ी मशक्कत* के बाद सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया।
इस हादसे में *21 यात्री गंभीर रूप से घायल* हुए हैं, जिन्हें *लखनऊ के लोकबंधु राजनारायण अस्पताल* में भर्ती कराया गया है। बाकी यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
*सीओ अरविंद चौरसिया* ने बताया कि *बस चालक को भी चोटें आई हैं* और प्रारंभिक जांच में *नींद लगने से हादसा होने की संभावना* जताई जा रही है। अधिकतर यात्री *लखनऊ, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर और जौनपुर* के रहने वाले हैं। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।हादसे की खबर से यात्रियों के परिजनों में कोहराम मच गया है। प्रशासन ने जांच के आ
देश दे दिए हैं।




