Uncategorized

लखना मे कांग्रेस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

आगामी चुनाव मे संग़ठन को मजबूत करने पर कांग्रेस ने चर्चा की

लखना में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक संपन्न — संगठन मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा

 

इटावा।

भरथना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लखना नगर पंचायत में आज भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि बी.एल.ए.-1 प्रशांत तिवारी रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने की और संचालन नगर अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने किया।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति और संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि प्रशांत तिवारी ने बताया कि इटावा जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की बी.एल.ए.-2 की सूची तैयार हो चुकी है, जिसे शीघ्र ही निर्वाचन कार्यालय में जमा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में वोट चोरी जैसी प्रवृत्तियों पर अब पूरी तरह लगाम लगेगी। तिवारी ने कहा कि “अब समय आ गया है कि जो लोग वोट चोरी कर सत्ता में आने की कोशिश करते थे, उनकी नियत पर जनता खुद रोक लगाएगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसी राजनीति का अंत निश्चित है।”

जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि इटावा जिले में भाजपा की जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक, मंडल और बूथ समितियाँ लगभग तैयार हैं। उन्होंने कहा कि “हमारे नेताओं ने जो जिम्मेदारी हमें सौंपी है, उसे हम पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। आने वाले चुनाव में इटावा के हर बूथ पर भाजपा का मजबूत संगठन देखने को मिलेगा।”

बैठक में प्रमुख रूप से सुभाष गुप्ता, सतीश नागर, मुकेश यादव, यशपाल यादव, अनुराग कर्ण, ब्रजपाल सिंह चौहान, रणवीर यादव, राजकुमार परिहार, संजीव त्रिपाठी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!