लखना मे कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक हुई सम्पन्न
संगठन मजबूती और वोट चोरी पर रोक को लेकर हुई चर्चा


लखना में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक संपन्न — संगठन मजबूती और वोट चोरी पर रोक को लेकर हुई चर्चा
इटावा।
भरथना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत लखना नगर पंचायत में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में बी.एल.ए.-1 प्रशांत तिवारी उपस्थित रहे। संचालन का कार्य नगर अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी ने किया।
बैठक में प्रशांत तिवारी ने बताया कि इटावा जनपद की तीनों विधानसभा क्षेत्रों की बी.एल.ए.-2 सूची तैयार हो चुकी है, जिसे जल्द ही निर्वाचन कार्यालय में जमा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हो रही वोट चोरी पर अब रोक लगाने का समय आ गया है। तिवारी ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का मन बना चुकी है।
जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि इटावा में जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक, मंडल एवं बूथ समितियों का गठन लगभग पूरा हो चुका है। कांग्रेस संगठन अब प्रत्येक बूथ पर सक्रिय रूप से कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा के साथ निभाया जा रहा है।
बैठक में सुभाष गुप्ता, सतीश नागर, मुकेश यादव, यशपाल यादव, अनुराग कर्ण, ब्रजपाल सिंह चौहान, रणवीर यादव, राजकुमार परिहार, संजीव त्रिपाठी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।




