महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र मे कराये तीन परिवारों के समझौते
महिला थाना प्रभारी निर्मला कुमारी की देखरेख मे हुए समझौते

महिला थाना परिवार परामर्श केंद्र मे कराये तीन परिवारों के समझौते
इटावा क्राइम ब्यूरो अभिनन्दन जैन 
इटावा-महिला थाना परिवार परामर्श केन्द्र में दिन रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभय नाथ त्रिपाठी व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीश चंद्र के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक निर्मला कुमारी उप निरीक्षक आकांक्षा सिंह उप निरीक्षक श्याम नारायण त्रिपाठी काउंसलर ममता यादव काउंसलर चित्रा परिहार काउंसलर राहुल तोमर व महिला आरक्षी गण व परिवार परामर्श केंद्र में थाने के समस्त कर्मचारी गण परिवार परामर्श केंद्र में मौजूद रहे सभी की मौजूदगी में परिवार परामर्श केंद्र की 21 पत्रावलियो में सुनवाई की गई जिसमें 7 पत्रावलियों में दोनों पक्ष उपस्थित रहे व 4 पत्रावलियों में दोनों पक्ष अनुपस्थित रहे 4 पत्रावलियों मे एक पक्ष उपस्थित है जिसमें परिवार परामर्श केंद्र के सभी सदस्यों द्वारा एवं थाने के अधिकारी /कर्मचारी गणों के समझाने के बाद 3 परिवार में आपसी सुलह समझौते कराया गया




