मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सहसों पुलिस ने किया जन जागरूकता कार्यक्रम
महिलाओ व बालिकाओं को बताये साइबर सुरक्षा के गुर

मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सहसों पुलिस ने किया जनजागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं-बालिकाओं को बताया साइबर सुरक्षा के गुर
जिला संवाददाता दीपक शर्मा
इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना सहसों पुलिस द्वारा शुक्रवार को “Mission Shakti Phase–5.0” के अंतर्गत ग्राम सहसों में महिलाओं, बालिकाओं एवं ग्रामीण नागरिकों के बीच साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य जागरूकता विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया स्कैम, डीपफेक वीडियो, OTP व QR कोड ठगी जैसी साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। साथ ही किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 अथवा वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करने की अपील की गई।
टीम ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, स्वावलम्बन व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया और बताया कि सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर एवं जन-कल्याणकारी योजनाएं महिलाओं, बच्चों और कमजोर वर्गों को त्वरित सहायता एवं सशक्तिकरण प्रदान करने के लिए चलाई जा रही हैं।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस टीम ने उपस्थित जनों को कानून का सम्मान करने, महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा में सहयोग देने और साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की शपथ दिलाई।




