E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

नशे मे धुत ट्रेलर चालक ने चपेट मे लिए कई वाहन चार गंभीर घायल

तीनो घायलों को सैफई मेडिकल भेजा बाधित हो रहे यातायात को थानाध्यक्ष कमल भाटी ने कराया सुचारु

नशे में धुत ट्रेलर चालक ने चपेटे में लिए कई वाहन, चार गंभीर घायल

जसवंतनगर से

मधुसूदन यादव की रिपोर्ट

*तीन घायलो को सैफई पीजीआई किया गया रेफर

*बाधित हो रहे यातायात को थानाध्यक्ष कमल भाटी ने कराया सुचारू

जसवंतनगर।थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर तहसील तिराहे के पास शनिवार शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया, जब इटावा की ओर से आ रहा 20 चक्का ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ घुस गया। अनियंत्रित ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी 112 पुलिस की गाड़ी और एक टाटा टिगोर कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर चालक संतोष (20 वर्ष), निवासी फतेहपुर सीकरी, आगरा, नशे में गाड़ी चला रहा था। नियंत्रण खोने पर घबराकर वह ट्रेलर से कूद पड़ा, जिसके बाद ट्रेलर सीधे खड़े वाहनों पर चढ़ गया। दुर्घटना में चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 112 पुलिस वाहन पर तैनात सिपाही सुरेंद्र कुमार मौर्य (37 वर्ष), निवासी जसवंतनगर तैनाती क्षेत्र, और सुधांशु (35 वर्ष), निवासी फर्रुखाबाद, रामनरेश पुत्र हरिश्चंद्र निवासी रेल मंडी जसवंतनगर शामिल हैं।घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी, उपनिरीक्षक मनीष कुमार, ललित चतुर्वेदी और सुभम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर क्षतिग्रस्त हिस्से पर यातायात बहाल कराया। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।जहाँ गंभीर घायल सुरेंद्र कुमार मौर्य,संतोष और सुधांशु को डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था देखते हुए सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। बाधित हो रही यातायात को थानाध्यक्ष कमल भाटी ने सुचारु कराया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

फोटो : क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन, डिवाइडर पर खड़ा ट्रेलर एवं घायल चालक संतोष।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!