पुरवा मे डिप्थीरिया का निकला केश प्रशासन हरकत मे आया
200 घर का हुआ सर्वें 24 बच्चो की दी गयी वेक्सीन

पुरवा में डिप्थीरिया का निकला केस प्रशासन हरकत में
कृष्णा शुक्ल उन्नाव
पुरवा उन्नाव। नगर के मोहल्ला दलीगढ़ी में डिप्फीरिया का केस का मामला दो दिन पूर्व प्रकाश में आया जहां पीड़ित का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। ऐसे में स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने केस निकलते ही हरकत में आया और सर्वे कर लोगों को जागरुक किया।
बताते चलें कि कई वर्ष पूर्व एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से यह मोहल्ला बहुत संवेदनशील माना जाता है ऐसी स्थिति बनने का मुख्य कारण है कि समय से बच्चों का टीकाकरण ना कराना ही कहा जा सकता है। और जानकारी के अभाव में जन मानस अपने बच्चों का टीकाकरण कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाते हैं। जहां बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधियों ने घर घर जाकर सर्वे व टीकाकरण के लिए परिवार को मोटिवेट किया तो कुल 200 घर के सर्वे के साथ साथ 24 बच्चों को वैक्सीन की डोज तथा सभी परिवारों को दवा का वितरण किया गया। वहीं स्वास्थ्य टीम में शिवाकांत तिवारी, आशा देवी, आलोक श्रीवास्तव, संदीप आ
दि रहे।




