E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर मे सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम नारी शक्ति को मिला सम्मान

दादा शिवकुमार सरस्वती स्कूल मे महिला जागरूकता कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

सरस्वती शिशु मंदिर में ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम, नारी शक्ति को मिला सम्मान

जसवंतनगर राहुल यादव

जसवंतनगर। विद्या भारती शिक्षा संस्थान जन शिक्षा समिति कानपुर प्रांत के तत्वावधान में दादा शिव कुमार सरस्वती शिशु मंदिर में ‘सप्तशक्ति संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना, नारी शक्ति को प्रेरित करना तथा समाज में महिलाओं की भूमिका को लेकर जागरूकता फैलाना रहा।

 

कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व सभासद एवं समाजसेवी सरोज देवी तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं गीता देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता रिंकी ने अपने संबोधन में बताया कि कार्यक्रम परिवार, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और भारतीय संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित किया गया है।

 

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने वीर नारियों की प्रेरक झांकियां प्रस्तुत कीं। रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले, अहिल्याबाई होल्कर सहित विभिन्न ऐतिहासिक व्यक्तित्वों की झलकियां प्रस्तुत की गईं। वहीं छात्रा आशिया कुरेशी द्वारा सोफिया कुरेशी की प्रस्तुति ने अभिभावकों को भावविभोर कर दिया।

 

इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की आचार्या स्नेहिता शर्मा ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम ने नारी शक्ति के जागरण और सामाजिक परिवर्तन का सशक्त संदेश समाज को दिया। ✨

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!