बकेवर पुलिस ने किया अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडा फोड़ बदमाशों से हुई मुठभेड़ दो गिरफ्तार
बकेवर पुलिस को मिली बड़ी कार्यवाही थाना प्रभारी विपिन मलिक के द्वारा हुई बड़ी कार्यवाही

इटावा में अवै
ध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, 25 अवैध हथियार बरामद
जिला संवाददाता दीपक शर्मा की रिपोर्ट
इटावा जनपद में पुलिस ने अवैध शस्त्र निर्माण और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। थाना बकेवर क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। मौके से कुल 25 निर्मित व अर्धनिर्मित अवैध शस्त्र, भारी मात्रा में कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण, मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार 13/14 दिसंबर 2025 की रात्रि थाना बकेवर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम इकनौर तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि इकनौर तिराहे से आगे जंगल में कुछ अपराधी अवैध हथियारों का निर्माण कर रहे हैं। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त सज्जन सिंह के बाएं पैर तथा अभिषेक के दाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सज्जन सिंह पुत्र विश्वनाथ निवासी सराय चोरी थाना भरथना तथा अभिषेक पुत्र राकेश निवासी निवाड़ी कला थाना बकेवर के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे इटावा सहित आसपास के जनपदों में अवैध पिस्टल व रिवाल्वर की तस्करी करते थे और उसी उद्देश्य से जंगल में हथियार तैयार कर रहे थे।
पुलिस ने मौके से 14 तमंचा 315 बोर, 3 अर्धनिर्मित तमंचे, 12 बोर तमंचा व बंदूक, देशी रिवाल्वर, पिस्टल, विभिन्न बोर के जिंदा व खोखा कारतूस, हथियार बनाने के औजार, दो एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
इस संबंध में थाना बकेवर पर मुकदमा संख्या 415/2025 संबंधित धाराओं में पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को उत्साहवर्धन स्वरूप 25 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।




