बकेवर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा
प्रेम युगल जोड़े को किया गिरफ्तार माल बरामद

चोरी की वारदात का खुलासा, दो गिरफ्तार, लगभग 30 लाख रुपये के सोने-चाँदी के आभूषण बरामद

मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा
बकेवर इटावा
थाना बकेवर पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक अभियुक्त व एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर सोने-चाँदी के भारी आभूषण बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना 21 नवंबर 2025 को ग्राम इन्द्रावखी की निवासिनी कामिनी पत्नी पुष्पेन्द्र सिंह ने थाना बकेवर पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि अज्ञात चोर उसके घर से सोने व चाँदी के आभूषण चोरी कर ले गए। पुलिस द्वारा मामले में मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में चोरी की घटना का खुलासा करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 05 दिसंबर को बकेवर पुलिस टीम अहेरीपुर चौराहा के पास संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि चोरी में शामिल आरोपी निवाड़ी कला के पास जाने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अभियुक्त.योगेश उर्फ गोलू पुत्र राजवीर सिंह निवासी नगला भदौरिया, थाना बकेवर के साथ एक अभियुक्ता को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा दोनों से पूछताछ के दौरान उनके कब्जे से सोने व चाँदी के कई आभूषण बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने घटना को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिया था और चोरी किए गए आभूषण बकेवर क्षेत्र के पुष्पेन्द्र सिंह के घर से ही चोरी किए थे। पुलिस ने उनके निशान देही पर सोने की चैन, मंगलसूत्र, पैंडल, अंगूठियां, बेंदी, झुमकी, कान की लटकन सहित सोने के कुल 11 प्रकार के आभूषण चाँदी की पायल व करधनी 1700 रुपये नकद (चोरी के आभूषण बेचकर प्राप्त धन सहित लगभग 30 रुपये के सोने व चांदी के आभूषणों को बरामद किया गया। वहीं उक्त थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया।।




