बकेवर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत परिवार से बिछड़े नाबालिग बालक को मिलाया
थाना प्रभारी विपिन मलिक की तत्काल कार्यवाही से बच्चे को परिवार से मिलाया

बकेवर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान वऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत परिवार से बिछड़े एक नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।

मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।
बकेवर इटावा।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे थाना बकेवर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान व ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत परिवार से बिछड़े एक नाबालिग बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।वादिनी मंसूरी देवी पत्नी मेघ सिंह निवासी ग्राम उझियानी थाना बकेवर जनपद इटावा द्वारा थाना बकेवर पर सूचना दी गयी कि उसका पुत्र घर से मेरा मोबाइल चलाने को लेकर डांटने पर गुस्सा होकर कहीं चला गया है।थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई की। तभी खोये हुये बालक को थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक तथा उनकी टीम ने हाइवे के किनारे होटल,ढाबो,पैट्रोल पम्प तथा जंगल आदि मे रातभर तलाश किया। दिनांक 18-12-2025 को समय करीब 10.00 बजे खोये हुये बालक नितिन कुमार उर्फ छोटू उपरोक्त को बालाजी होटल के पास से फोटो देखकर थाना बकेवर पुलिस द्वारा शिनाख्त कर सकुशल बरामद किया गया।थाना बकेवर पुलिस द्वारा नितिन कुमार उर्फ छोटू उम्र करीब 13 वर्ष पुत्र मेघ सिंह निवासी ग्राम उझियानी थाना बकेवर जनपद इटावा को उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया। वहीं अपने पुत्र को सकुशल पाकर उसके परिजनों द्वारा बकेवर थाना प्रभारी विपिन मलिक,उपनिरीक्षक निर्मल कुमार,हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार,कांस्टेबल अवधेश कुमार शर्मा,कांस्टेबल सतीश कुमार कांस्टेबल रवि पवार, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार, कांस्टेबल सोन प्रकाश, कांस्टेबल संजय कुमार तथा बकेवर पुलिस की भूरि–भूरि प्रशंसा की गयी।।




