बकेवर थाना अध्यक्ष विपिन मलिक ने व्यापारियों के साथ की सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक
इटावा पुलिस व्यापारियों के लिए सदैव तत्पर है

बकेवर थाना में थानाध्यक्ष के द्वारा व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक की गई।
मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।*
बकेवर इटावा।
कस्बे में अतिक्रमण और बढ़ते जाम की समस्या को लेकर पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के बीच बैठक की गई। बैठक में दोनों पक्षों ने समस्या के स्थायी समाधान और निष्पक्ष कार्यवाही करने पर सहमति जताई। व्यापार मंडल के पदाधिकारी और स्थानीय व्यापारी भी बैठक में शामिल हुए और अपने सुझाव साझा किए।
थाना परिसर में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष विपिन कुमार मलिक ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ सभी कार्रवाई कानूनी ढांचे में निष्पक्ष रूप से की जाएगी।व्यापारियों को आश्वासन दिया गया कि किसी के साथ भी अनुचित व्यवहार नहीं होगा। इसके साथ ही कस्बे में जाम की समस्या को कम करने और यातायात को सुचारू बनाने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने थानाध्यक्ष बकेवर विपिन कुमार मलिक कस्बा इंचार्ज बकेवर विनीत कुमार पांडेय तथा पुलिस प्रशासन की पहल का स्वागत किया और कहा कि कस्बे में साफ-सुथरी व व्यवस्थित व्यवस्था के लिए दोनों पक्षों का सहयोग बेहद जरूरी है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नियमित संवाद और समन्वय के जरिए अतिक्रमण पर निगरानी रखी जाएगी और यदि किसी क्षेत्र में अतिक्रमण पाया जाता है तो उसे तुरंत हटाया जाएगा।
थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कदम उठाए जाएंगे। इससे न केवल व्यापारियों को अपने कामकाज में सुविधा होगी बल्कि आम नागरिकों के लिए कस्बे में आवा-जाही आसान होगी। पुलिस और व्यापारियों के बीच बनी सहमति से उम्मीद जताई जा रही है कि कस्बे में अतिक्रमण और प्रत्येक दिन जाम की समस्या में कमी आएगी। व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा उर्फ शीलू ने भी जाम की समस्या के निजात के लिए अपने सुझाव रखे और बताया कि नगर की शैक्षिक संस्थाएं अपना छुट्टी का समय में यदि अंतर लाए तो कुछ हद तक जाम की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है जिस पर थानाध्यक्ष बकेवर ने आश्वासन दिया कि वह स्वयं इसकी पहल करेंगे और शिक्षण संस्थाओं के प्रबंध तंत्र से इसकी बात करेंगे।इस मौके पर व्यापारी आलोक पोरवाल,अनुज तिवारी,सुदीप कुशवाहा दीपक राजपूत ने अतिक्रमण और जाम के लिए टिर्री और थ्री व्हीलर वाहनों को जिम्मेदार बताया और कहा कि कस्बे के प्रमुख मार्गों पर यह वाहन सवारी बैठाने के सड़क पर आड़े तिरछे खड़े होते हैं जिसपर थानाध्यक्ष ने उपनिरीक्षक विनीत पाण्डेय को निर्देश दिया कि पहले इन वाहन चालकों को समझाएं और जब न समझे तो उनके खिलाफ कार्रवाई करें।
इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव शर्मा उर्फ शीलू अनिल चौधरी,गिरजा शंकर त्रिपाठी, सुनील चौधरी हसमुल चन्दा भाई, रवि अवस्थी, पप्पू तिवारी बलबीर यादव,अंकित पाल,सभासद दीपक राजपूत,सभासद अमर सिंह सहित अन्य व्यापारी भी मौजूद रहे।।




