E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

देश मे नीचे टनल मे दौड़ेगी गाड़ियां और ऊपर विमान

वाराणसी मे लखनऊ हाइवे पर सिक्सलेन टनल का निर्माण हुआ शुरू नीचे दौड़ेगी गाड़ियां ऊपर से विमान

*वाराणसी में लखनऊ हाईवे पर सिक्सलेन टनल का निर्माण हुआ शुरू,नीचे से दौड़ेंगी गाड़ियां,ऊपर से विमान*

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लखनऊ नेशनल हाईवे पर सिक्सलेन टनल का निर्माण शुरू हो गया है।सबसे पहले बेस तैयार करने के लिए खुदाई का काम शुरू हुआ है।टनल निर्माण के बाद बाबतपुर एयरपोर्ट का रनवे इसी के ऊपर से गुजरेगा।टनल में नीचे से गाड़ियां दौड़ेंगी और उपर से विमान दौड़ेंगे। एयरपोर्ट के पास बाबतपुर चौराहे से बसनी की ओर इसका निर्माण हो रहा है।टनल में सुरक्षा के पूर्ण इंतजाम होंगे। टनल में सीसीटीवी कैमरे और दोनों छोर पर सेंट्री पोस्ट (सुरक्षा बूथ) शामिल होंगे।जलनिकासी के लिए टनल के भीतर ड्रेन बनाए जाएंगे और इसका पानी सपम्वेल में इकट्ठा होगा।

एयरपोर्ट विस्तार के तहत नए टर्मिनल भवन और मल्टीस्टोरी कार पार्किंग के निर्माण के साथ-साथ रनवे विस्तार की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।इस समय रनवे की लंबाई 2745 मीटर है, जो विस्तार के बाद लगभग डेढ़ गुना 4075 मीटर हो जाएगी। इसके बनने और रनवे विस्तारीकरण के बाद विमानों की जीरो दृश्यता पर लैंडिंग संभव हो पाएगी। अभी घने कोहरे में विमानों को उतरने की मंजूरी नहीं मिल पाती है।

बता दें कि एयरपोर्ट विस्तार योजना के तहत रनवे निर्माण में नेशनल हाईवे-31 का एक हिस्सा आ रहा है।इस वजह से बाबतपुर चौराहे का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और इस स्थान पर रनवे बनेगा। इसके विकल्प के रूप में 2.89 किलोमीटर लंबी फोरलेन अप्रोच रोड का निर्माण होगा, जो तीन गांवों से गुजरेगी। इसी लम्बाई में 450 मीटर लंबी और 26 मीटर चौड़ी (छह लेन) टनल भी बनाई जाएगी।

बता दें कि परियोजना की अनुमानित लागत 652.64 करोड़ रुपये है,जिसमें केवल टनल निर्माण और उससे जुड़े कार्यों पर लगभग 362 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बारिश के पानी से बचाव के लिए अप्रोच रोड पर शेड लगाए जाएंगे। इसके अलावा नाली और यूटिलिटी डक्ट का निर्माण भी होगा। टनल के दोनों छोर पर बने सेंट्री पोस्टों में अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात रहेंगे और मॉनीटर के माध्यम से सीसीटीवी कैमरों से टनल की निगरानी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!