देश मे पथ विक्रेता अधिनियम लागू किया जाये नासवी ने डीएम को दिया ज्ञापन
प्रधानमंत्री को सम्बोधित 11 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन डीएम को दिया

देश में पथ विक्रेता अधिनियम लागू किया जाए, नासवी ने डीएम को दिया ज्ञापन
अभिनन्दन जैन इटावा 
इटावा। राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर नासवी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इरशाद अहमद के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को सम्बोधित 11 सूत्रीय मांग पत्र में रेहड़ी पटरी वाले स्ट्रीट बेंडर्स के मानव अधिकारों के संरक्षण की मांग की।
ज्ञापन में मांग की गई कि इटावा सहित सम्पूर्ण देश में पथ विक्रेता अधिनियम 2014 लागू किया जाए, प्रति पांच वर्ष में स्ट्रीट वेंडर्स का सर्वे किया जाए। नगर पालिका, नगर पंचायत में विक्रय सिमितियों का गठन किया जाए तथा इन सिमितियों में चालीस प्रतिशत स्ट्रीट वेंडर्स की भागीदारी हो, तथा इनकी हर तीन माह में मीटिंग हो, पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्स के पहचान पत्र और प्रमाण पत्र भी निर्गत किए जाएं,साथ ही महिलाओं के लिए अलग पिंक वेडिंग जोन भी बनाये जाएं, पीएम स्वनिधि लाभार्थियों को उनके स्थान से बेदखल न किया जाए, इटावा शहर सहित भरथना, जसवंतनगर आदि में खाली पड़ी सरकारी जमीनों, ओवरब्रिज आदि के नीचे, पंजीकृत वेंडर्स को स्थान आवंटित किए जाएं,पथ विक्रेता जीविका संरक्षण अधिनियम के माध्यम से पर विक्रेताओं को सम्मान सहित रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर व्यापार मंडल इटावा के जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित, जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी,देव गुप्ता, धर्मेन्द्र यादव, अजीत कुमार,गौरव मिश्रा,सोनू जैन, रामसेवक वर्मा, जगतगुरु शर्मा, विशू श्रीवास्तव, दयाशंकर शंखवार, अंकित यादव,अमन कुमार, सिद्धार्थ वर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
फोटो – जिलाधिकारी को ज्ञापन देते व्यापारी नेता।




