E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़यूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

इकदिल मे पुलिस का फ्लेग मार्च सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

इटावा सीओ सिटी अभय नरायण एवं थाना इकदिल प्रभारी विक्रम सिंह चौहान रहे मौजूद

 इकदिल (इटावा)

इकदिल में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देशानुसार बुधवार को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सीओ सिटी अभय नारायण राय एवं थाना प्रभारी इकदिल विक्रम सिंह चौहान ने भारी पुलिस बल के साथ कस्बा इकदिल के प्रमुख मार्गों पर पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) किया।

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार, मुख्य चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने आमजन से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

फ्लैग मार्च के दौरान कस्बा इंचार्ज मजीत दयाल, उप निरीक्षक शूरवीर सिंह, उप निरीक्षक बिंदा प्रसाद सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!