E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

इटावा एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव ने परेड की सलामी ली एवं शैक्षिक भ्रमण बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

एसएसपी ने शुक्रवार की परेड की सलामी ली व पुलिस बल एवं शस्त्रों का निरीक्षण किया

पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड, निरीक्षण व शैक्षिक भ्रमण बस को किया गया रवाना इटावा एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव 

 

इटावा।

रिजर्व पुलिस लाइन इटावा में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी के बाद पुलिस बल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के उद्देश्य से दौड़ करवाई गई तथा अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल कराई गई।

परेड में पुलिस लाइन में तैनात पुलिस बल के साथ-साथ विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया। उन्हें विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम भी कराए गए, जिससे कार्यक्षमता एवं समन्वय में वृद्धि हो सके।

इसके पश्चात यूपी–112 पीआरवी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीआरवी में उपलब्ध दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड किट सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की जांच की गई तथा उनकी नियमित साफ-सफाई, समुचित देखरेख एवं कुशल संचालन के निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में आरटीसी कार्यालय, यातायात कंट्रोल रूम, आरटीसी बैरक एवं मेस का निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर संबंधित को दिशा-निर्देश दिए गए।

परेड के उपरांत पुलिस लाइन के आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों की जांच की गई। साथ ही पुलिसकर्मियों का अर्दली रूम कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

इसके अलावा पुलिस मॉडर्न स्कूल की शैक्षिक भ्रमण पर जा रही बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!