इटावा पुलिस की दो पहिया वाहनों के स्टंट पर बड़ी कार्यवाही
स्टंट करने वाले युवक को थाना फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
इटावा पुलिस ने दो पहिया वाहन पर स्टंट करने वालो के खिलाफ की कार्यवाही
अभिनन्दन जैन इटावा
इटावा-पुलिस ने सड़क सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले स्टंटबाजो के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा मोटर साइकिल पर स्टंट (स्टंट ड्राइविंग) के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 1 KTM मोटर साइकिल का 19,000/- रूपये का किया गया चालान एवं स्टंटबाज को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में सीओ सिटी अभय नारायन राय के नेतृत्व मे पुलिस द्वारा स्टंट करने वालों के विरूद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोटर साइकिल पर स्टंट करने की रील /वीडियो का संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष फ्रेण्ड्सकॉलोनी द्वारा गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी
एसएसपी द्वारा सभी नवयुवकों से अपील की जाती है कि मोटर साइकिल/कार चलाते समय स्टंट न करें तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा अभिभावकगण भी अपने बच्चों को मोटर साइकिल/कार से स्टंट न करने दें । पुलिस द्वारा मोटर साइकिल/कार पर स्टंट करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी है ।




