इटावा पुलिस मीडिया सेल की चप्पे चप्पे पर पैनी नजर बाइक स्टंट करने वालों पर हुई कार्यवाही
पुलिस ने मोटर साइकिल स्टंट करने वाले पर 11500 का चालान

पुलिस ने मोटरसाइकिल स्टंट करने वालों पर की कार्यवाही किया 11500 का चालान
अभिनन्दन जैन की रिपोर्ट

इटावा-पुलिस द्वारा मोटर साइकिल पर स्टंट (स्टंट ड्राइविंग) के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये। स्प्लेंडर मोटर साइकिल का 11500/- रूपये का किया गया चालान एवं स्टंटबाज को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे पुलिस टीम थाना जसवंत नगर सीओ आयुत्री सिंह द्वारा स्टंट करने वालों के विरूद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मोटर साइकिल पर स्टंट करने की रील /वीडियो का संज्ञान लेकर थानाध्यक्ष जसवंत नगर द्वारा मय उप निरीक्षक यशवीर सिंह चौकी प्रभारी धरबार मय पुलिस टीम द्वारा 1 हीरो स्पलेन्डर प्लस मोटर साइकिल का एमवीएक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत 11500/- रूपये का चालान करते हुये हीरो स्पलेन्डर प्लस मोटसाइकिल को सीज किया गया एवं स्टंटबाज को गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।एसएसपी द्वारा सभी नवयुवकों से अपील की जाती है कि मोटर साइकिल/कार चलाते समय स्टंट न करें तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा अभिभावकगण भी अपने बच्चों को मोटर साइकिल/कार से स्टंट न करने दें ।
इटावा पुलिस द्वारा मोटर साइकिल/कार पर स्टंट करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी है ।




