मिशन शक्ति फेज -5.0के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र मे चौपाल का हुआ आयोजन
पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

*मिशन शक्ति फेज–5.0 के तहत थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित चौपाल का आयोजन किया गया।।*
*मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।*
*इटावा।*
मिशन शक्ति फेज–5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद इटावा के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित चौपाल का किया गया आयोजन।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, सशक्तिकरण,साइबर सुरक्षा, घरेलू हिंसा से संरक्षण, दहेज निषेध,बाल विवाह निषेध तथा महिला संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों (112, 1090, 1098, 181 आदि) के संबंध में विस्तृत रूप से जागरूक किया गया। दिनांक 16.12.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया।उक्त अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर इटावा द्वारा मिशन शक्ति फेज–5.0 के उद्देश्यों को उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर एवं सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया।म
हत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर
पुलिस आपातकालीन सेवा : 112,स्वास्थ्य सेवा / एंबुलेंस : 102,108,वीमेन पावर लाइन : 1090,चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098,वीमेन हेल्पलाइन : 181
🏛 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन : 1076,साइबर अपराध हेल्पलाइन :1930, LPG गैस रिसाव हेल्पलाइन : 1906,उपभोक्ता अधिकार :1915 तथा इन योजनाओं का लाभ अपने और परिवार के जीवन को बेहतर बनाने के लिए उठाने एवं हेल्पलाइन नंबर और योजनाओं की जानकारी परिवार और दोस्तों के साथ साझा करने।
छात्र / छात्राओं को पढ़ाई को हमेशा प्राथमिकता दें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने।सुरक्षित रहें, स्वस्थ रहें और सीखी हुई जानकारी परिवार व दोस्तों से साझा करने। जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। इटावा पुलिस द्वारा इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।इटावा पुलिस जनसेवा, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता के प्रति प्रतिबद्ध है।।




