E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पूर्व विधायक के भतीजे के घर हुई चोरी का हुआ खुलासा

एक आरोपी गिरफ्तार 15 लाख के सोने चांदी के आभूषण

पूर्व विधायक के भतीजे के घर हुई चोरी का खुलासा एक आरोपी गिरफ्तार 15 लाख के सोने चांदी के आभूषण बरामद

अभिनन्दन जैन इटावा

इटावा-थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। चोरी की घटना कारित करने वाले 1 अभियुक्त को पीसीआर (पुलिस कस्टडी रिमाण्ड ) पर लेकर उसकी निशादेही के आधार पर चोरी किये गये सोने व चांदी के आभूषण (अनुमानित कीमत 15 लाख रूपये) बरामद किये गये पूर्व विधायक के के राज के भतीजे निशान्त राज पुत्र रतन चन्द्र गाड़ीपुरा थाना कोतवाली पर लिखित तहरीरी सूचना दी गयी कि अज्ञात चोर द्वारा उनके घर से सोने व चाँदी के आभूषण चोरी कर लिये हैं । सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 279/2025 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशन मे सीओ सिटी अभय नारायण राय के नेतृत्व मे थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियुक्त फहीम उर्फ बिहारी पुत्र शमशेर को पुलिस कस्टडी रिमाण्ड पर लेकर उससे मु0अ0सं0 279/2025 के सम्बन्ध में चोरी किये गये आभूषणों के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो पूछताछ के आधार पर लगभग 15 लाख रूपये के सोने व चाँदी के आभूषणों को बरामद किया गया कोतवाल प्रभारी यशवंत सिंह उपनिरीक्षक मुकेश कुमार और उनकी टीम एंव एसओजी/सर्विलांस मय टीम द्वारा खुलासा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!