पूर्व विधायक स्व. महेंद्र सिंह राजपूत के पिता गंगाराम राजपूत का हुआ निधन
गांव ढकाताल मे गम का माहौल

पूर्व विधायक स्व. महेंद्र सिंह राजपूत के पिता गंगा राम राजपूत का निधन
विमल राजपूत महेबा की रिपोर्ट
इटावा /महेवा :
महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरावली के ग्राम ढकाताल निवासी पूर्व विधायक स्व. महेंद्र सिंह राजपूत के वयोवृद्ध पिता गंगा राम राजपूत (उम्र करीब 102 वर्ष) का शनिवार सुबह लगभग आठ बजे निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
पूर्व विधायक के पुत्र योगेंद्र राजपूत उर्फ पिंटू राजपूत ने बताया कि गंगा राम राजपूत का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर करीब दो बजे यमुना घाट पुरावली पर विधि-विधान के साथ किया गया।
अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, शुभचिंतकों व गणमान्य लोगों ने पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नवाब सिंह राजपूत, महेवा संघ अध्यक्ष राजीव चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मिथुन पांडे, पूर्व प्रधान सुभाष यादव, विजय पाल,सतेंद्र राजपूत, शिवम राजपूत, सहित कई लोग मौजूद रहे।




