E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

प्रदर्शनी पंडाल मे यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों को किया सम्मानित -अध्यक्ष अमित मिश्रा

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट पत्रकार सम्मान समारोह मे सदर विधायक सरिता भदौरिया डीएम शुभ्रान्त शुक्ला एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव मौजूद रहे

प्रदर्शनी पंडाल में यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन ने पत्रकारों को किया सम्मानित

अभिनन्दन जैन की रिपोर्ट

इटावा। प्रदर्शनी के विशाल पंडाल में उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इटावा का द्वितीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ।

जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित इस अधिवेशन ने जनपद में पत्रकार एकता और संगठनात्मक मजबूती के नए आयाम स्थापित किए। कार्यक्रम में इटावा सहित अन्य जनपदों के दो पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ पत्रकारिता है। पत्रकार समाज की वास्तविक समस्याओं को सामने लाकर जनहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार और पुलिस दोनों समाज की सेवा के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने मीडिया और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था के साथ-साथ पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है।शिक्षाविद डॉ विद्या कान्त तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है, जो सच्चाई को उजागर करती है। प्रदेश अध्यक्ष टी. बी. सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुघर सिंह ने यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन इटावा इकाई की पूरी टीम को धन्यवाद देते कहा कि

पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर हमारी आवाज़ और बुलंद हो, फर्जी पत्रकारिता के खिलाफ सख्त रुख अपनाया जाए, और ईमानदारी से काम करने वाले पत्रकारों को संगठनात्मक संरक्षण मिले।सम्मान समारोह में इटावा, औरैया, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, के लगभग दो सौ पत्रकारों को सम्मानित किया गया सुघर सिंह सैफई, गणेश ज्ञानार्थी,संजय चौहान, मसूद तैमूरी, अभिषेक वर्मा, मनोज कुमार, मेघ सिंह वर्मा, अमित द्विवेदी, आमीन मुहम्मद, अतुल कुमार, ऋषिकांत दुवे, वंदना यादव, अर्शी, डॉ सुशील सम्राट, राजपूत, आनंद कुशवाह, आशीष कुमार बाजपेयी, स्वाती सिंह उमेश राठौर कुलदीप राजपूत अलोक दुबे संजीव राजपूत अनिल चौधरी आदि को सम्मानित किया गया। महामंत्री आनंद स्वरुप त्रिपाठी ने अधिवेशन की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन लगातार पत्रकार हितों के लिए कार्य करता रहेगा। कार्यकारी अध्यक्ष अतुल वी.एन. चतुर्वेदी ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!