पुलिस मॉडर्न स्कूल मे पहुँचे एसएसपी बृजेश श्रीवास्तव किया विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण
पुलिस मॉडर्न स्कूल मे बच्चो ने लगायी विज्ञान प्रदर्शनी

पुलिस मॉडर्न स्कूल मे पहुंचे एसएसपी किया विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण
क्राइम ब्यूरो
अभिनन्दन जैन
इटावा-रिजर्व पुलिस लाइन स्थित पुलिस माँडर्न स्कूल मे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान एवं तकनीकी विषयों पर आधारित विभिन्न कार्यशील (Working) मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिन्हें एसएसपी द्वारा गहनता से देखा गया। छात्र-छात्राओं की वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, नवाचार एवं प्रस्तुतीकरण क्षमता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी बच्चों के सर्वांगीण विकास में अत्यंत सहायक होती हैं तथा उनमें तार्किक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करती हैं। उन्होंने बच्चों से मॉडलों के कार्य करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा सरल शब्दों में समझाने की बच्चों की क्षमता की भी सराहना की एवं कहा गया कि वर्तमान समय विज्ञान एवं तकनीकी का युग है, ऐसे में विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी बच्चों को प्रयोगात्मक ज्ञान प्रदान करती है और उनके भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का कार्य करती है।
अतं में छात्र-छात्राओं को उनके भविष्य के लिये शुभकामनाएं देते हुये कहा कि वे अपने लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, मेहनत एवं लगन के साथ अध्ययन करें और अपने लक्ष्य को हासिल करें।




