E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पुरानी रंजिश मे हुआ विवाद आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज

बकेवर थाना अध्यक्ष विपिन मलिक ने बुजुर्ग को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा व आरोपियों को पकड़ने के लिए दबीश दी

पुरानी रजिश में हुआ विवाद,आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज।

मॉर्निंग इंडिया न्यूज़ दीपक शर्मा जिला संवाददाता इटावा।

बकेवर इटावा।

जनपद इटावा के थाना क्षेत्र बकेवर के अंतर्गत कस्बा लखना के दीक्षितान मुहाल में खेत के पानी को लेकर हुए विवाद में शुक्रवार सुबह फायरिंग हुई।इस दौरान एक युवक को निशाना बनाकर गोली चलाई गई,लेकिन वहां पास में गुजर रहे एक राहगीर वृद्ध के हाथ में जा लगी,यह घटना सुबह करीब ग्यारह बजे हुई।सूचना मिलने पर बकेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।घायल वृद्ध को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। फायरिंग के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।पीड़ित शिवसिंह यादव पुत्र स्वर्गीय हमीरसिंह ने बताया कि गुरुवार को जब वह बरेली में थे,तब परिवार के ही एक व्यक्ति और उनके दो बेटों ने उनके घर जाकर उनकी पत्नी को गाली-गलौज की थी।तथा जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिवसिंह ने शुक्रवार सुबह बकेवर थाने में इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई।थाने से लौटते समय आरोपियों ने उन्हें पुलिस चौकी लखना के पास रोक लिया,और फिर से गाली-गलौज की इसके बाद दीक्षितान मोहल्ले तिराहे के पास उनके मकान पर पहुंचकर पिता और बेटे ने जान से मारने की नीयत से एक बेटे ने 315 बोर के तमंचे से फायर किया। शिवसिंह के अनुसार,वहां खड़े एक युवक ने तमंचे पर हाथ मारा,गोली उनके न लगकर पास में गुजर रहे 68 वर्षीय श्याम दुबे पुत्र केशवदेव के हाथ में जा लगी।भीड़ इकट्ठा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये।

थाना प्रभारी बकेवर विपिन मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले की सूचना पर पुलिस फोर्स के साथ वह मौके पर पहुंचे,और घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया।वहीं आरोपी पिता-पुत्रों की तलाश जारी है।इस घटना को लेकर मोहल्ले में दहशत का माहौल है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!