E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़
सिंचाई विभाग कार्यलय मे लगी भीषण आग पुलिस जाँच मे जुटी
किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया की आग जानबूझ कर लगायी

सिंचाई विभाग कार्यालय मे लगी भीषण आग
अभिनन्दन जैन की रिपोर्ट 
इटावा। स्थित सिंचाई विभाग निचली गंगा नहर प्रखंड डिविजन के कार्यालय में लगी भीषण आग। पूरा कार्यालय जलकर स्वाह हुआ। दमकल विभाग की टीम जब तक पहुंची तब तक देर हो चुकी थी। कल रविवार होने के कारण कार्यालय बंद था, सोमवार सुबह करीब 8 बजे कार्यालय में आग लगने की सूचना पर हड़कंप मच गया।फिलहाल आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगने की बात सामने आ रही है। अधिकारी आग लगने के कारणों फिलहाल स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे है। दमकल की तीन वाहन आग बुझाने में जुटे हुए हैं। सिंचाई विभाग कार्यालय में भीषण आग की लपटें देख हड़कंप मच गया। आस पास के लोगों ने पुलिस, दमकल को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।




