टायर फटने से कोयला से लोड कंटेंनर अनियंत्रित होकर ऑटो से टकराया
मौके पर पहुंची थाना इकदिल पुलिस ने घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया

टायर फटने से कोयला से लोड कंटेनर अनियंत्रित होकर ऑटो से टकराया
रिपोर्ट दीपक शर्मा

इकदिल। आगरा – कानपुर नेशनल हाईवे पर कोयले से लोड एक कंटेनर का आगे का टायर फटने से अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर पार करके दूसरे लेन में खड़े ऑटो से टकरा जाने से हाइवे पर जाम लग गया। प्रांत बिहार जिला नवादा के गांव बड़ियार निवासी कंटेनर ड्राइवर ने बताया वह मिर्जापुर अनपरा से कंटेनर में कोयला लोड कर हरियाणा जा रहा था । तभी शनिवार दोपहर इकदिल इलाके बजरिया गली के पास पहुंचने पर तेज आबाज के साथ ड्राइवर साइड लगा आगे का टायर फट गया जिससे कंटेनर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर के ऊपर चढ़कर खड़े ऑटो से टकरा गया इतना नही उसे घसीटते हुए मिट्टी में धंस कर तिरछा हाइवे पर खड़ा होजाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना के बाद कानपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते करीब ढाई किलोमीटर तक जाम की स्थिति बन गई। जाम में फंसे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग काफी देर तक सड़क पर फंसे रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। पुलिस ने तत्काल छोटे वाहनों को कस्बा के रास्ते डायवर्ट कर निकाला, ताकि यातायात कुछ हद तक सुचारू किया जा सके। वहीं भारी वाहनों को रोक दिया गया। पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद ऑटो को सड़क से हटवाया और कंटेनर को हटाने के लिए दो क्रेन मंगवाई जिसके बाद हाइवे से हटवाया और सड़क पर फैले कोयले को नेशनल हाईवे टीम ने हटाकर रास्ता साफ किया। वही ऑटो ड्राइवर घनश्याम ने बताया कि वह एक किनारे ऑटो खड़ा कर घर मे खाना खा रहा था तभी धड़ाम की तेज आबाज सुन घर से बाहर आया तो ऑटो क्षतिग्रस्त देख उसके होश उड़ गए । गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। पुलिस का कहना है कि डंपर के टायर फटने के कारण यह हादसा हुआ। डंपर चालक से पूछताछ की जा रही है और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य कराया ।




