E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार को रौंदा

युवक बाइक सवार गंभीर घायल

तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार को रौंदा,  युवक हुआ गंभीर रूप से घायल

 

बढ़पुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना पुल तिराहे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में सुनवारा निवासी अभिषेक पुत्र नवाब सिंह (19 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

जानकारी के अनुसार, अभिषेक अपने घर से सिलेंडर भरवाने के लिए उदी मोड़ की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह यमुना तिराहे के पास पहुंचा, तभी तेज गति से आ रहे डंफर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसका पैर टूट गया और वह सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में गिर पड़ा।

 

वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डंफर को रोक लिया, हालांकि चालक मौके से फरार होने में सफल रहा। सूचना मिलते ही उदी मोड़ चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायल अभिषेक को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने डंफर को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!