उ.प्र. वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इटावा का द्वितीय वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह 19 दिसम्बर को
इटावा नुमाइश मे होगा उ प्र वर्किंग जर्नलिस्ट का दूसरा वार्षिक अधिवेशन -जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा

उ.प्र. वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इटावा का द्वितीय वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह 19 दिसंबर को
वरिष्ठ संवाददाता डॉ. सुशील सम्राट 
इटावा।
उ.प्र. वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इटावा का द्वितीय वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह आगामी 19 दिसंबर, शुक्रवार को इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी पंडाल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3:30 बजे से होगा।
अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक सरिता भदौरिया उपस्थित रहेंगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव तथा यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष टी.बी. सिंह कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकार हितों, संगठन की गतिविधियों एवं भावी योजनाओं पर चर्चा के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह आयोजन जिले के पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा, जहां संगठनात्मक मजबूती और पत्रकारिता के मूल्यों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
उ.प्र. वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन इटावा के जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष अतुल बीएन चतुर्वेदी एवं महामंत्री आनंद स्वरूप त्रिपाठी ने जिले के समस्त पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।




