77वें गणतंत्र दिवस पर विनोबा भावे मिशन का देशभक्ति संदेश, बिरारी सीएससी पर हुआ भव्य ध्वजारोहण
राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर शाक्य ने संविधान के बारे मे जागरूक किया

77वें गणतंत्र दिवस पर विनोबा भावे मिशन का देशभक्ति संदेश, बिरारी सीएचसी पर हुआ भव्य ध्वजारोहण
राजीव कुमार संवाददाता इकदिल
इटावा | बि
रारी
77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विनोबा भावे मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा बिरारी सचिवालये केंद्र (सीएससी) परिसर में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह शाक्य ने विनोबा भावे मिशन के कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रूप से सीएससी सचिवालय पर तिरंगा फहराया।
ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह शाक्य ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए देश के अमर शहीदों को नमन किया और भारत के संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान ही देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है, जिसे हर नागरिक को समझना और अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया, जिसके बाद वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। देशभक्ति के इस आयोजन में लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विनोबा भावे मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह शाक्य के साथ सीमा शाक्य, विजय कुमारी, संतोष कुमार, रामस्वरूप, बृजेश कुमार, सतेंद्र सोनू सहित विनोबा भावे मिशन के अन्य कार्यकर्ता एवं सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं प्रेरणादायक वातावरण में संपन्न हुआ, जिसने जनमानस में देशभक्ति और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया




