E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अनियंत्रित कार ने मचाया कहर, अलाव ताप रही महिला की मौत

जसवंतनगर थाना अंतर्गत ग्राम बीरम पुर की घटना

अनियंत्रित कार ने मचाया कहर, अलाव ताप रही महिला की मौत

मधुसूदन यादव जसवंतनगर

जसवंतनगर। क्षेत्र के गांव बीरमपुर में गुरुवार रात करीब दस बजे तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने गांव में घुसकर भारी तबाही मचा दी। कार सवार चार युवक नियंत्रण खो बैठे और सड़क किनारे घर के बाहर अलाव ताप रहे ग्रामीणों के बीच वाहन जा घुसा। इस दर्दनाक हादसे में 50 वर्षीय कुंती देवी पत्नी उमेश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन व ग्रामीण उन्हें तत्काल सैफई मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद कार एक मकान से टकराकर पलट गई। दुर्घटना के बाद कार सवार युवक मौके से भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने चारों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी व उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और युवकों को ग्रामीणों से छुड़ाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज कराया गया।

पुलिस के अनुसार कार में सवार युवकों की पहचान अभिषेक (28), विवेक (22), ममतेश (30) निवासी ग्राम वैदपुरा तथा कुलदीप (20) निवासी ग्राम भोगांव, जनपद मैनपुरी के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।

महिला की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी ने सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!