ब्राह्मण समाज महासभा द्वारा 19 अप्रैल को निकाली जाएगी भव्य परशुराम शोभा यात्रा
फ्रेंड्स कालोनी मे हुई बैठक सम्पन्न

ब्राह्मण समाज महासभा द्वारा 19 अप्रैल को निकाली जाएगी भव्य परशुराम शोभा यात्रा

रवि दुबे जिला संवाददाता इटावा
इटावा मे फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित ब्राह्मण समाज महासभा के कार्यालय पर बड़ी बैठक आयोजित हुई जिसमें तय किया गया कि अक्षय तृतीया के दिन 19 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से और भव्य तरीके से मनाया जाएगा।। बैठक में सर्वसम्मति से पंकज चौधरी को लगातार पांचवीं बार भी कार्यक्रम संयोजक बनाया गया। तथा सहसंयोजक के रूप में विवेक दुबे को जिम्मेदारी सौंप गई।। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अरुण दुबे ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि इस बार शोभायात्रा में देश के कई हिंदू वादी चेहरे शिरकत करेंगे। कई महामंडलेश्वर और बड़े बड़े साधु संत इटावा की जनता को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। आराध्य देव भगवान परशुराम के इस उत्सव में जनपद के 5000 से अधिक विप्र बंधु सहभागिता करेंगे। इस बार की शोभायात्रा पिछली कई यात्राओं से अधिक ऐतिहासिक और भव्य होगी।। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष एस के दीक्षित, राजीव मिश्रा,अवनीश दीक्षित विजय दीक्षित, अवधेश दुबे, आशीष दुबे अमित तिवारी आशीष शुक्ला, अनंत राम शर्मा डॉक्टर गोविंद त्रिपाठी लखना, मोनू दुबे अंशु तिवारी महेवा, आकाश दुबे सैफई , सुनील पाठक जसवंत नगर विपिन शर्मा सुरेंद्र पाठक डॉक्टर आकाश मिश्रा आदि सहित सैकड़ो साथी उपस्थित रहे।।



