चोरो के गैंग का इकदिल पुलिस ने किया भंडाफोड़ सरगना सहित 7 गिरफ्तार
थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान के नेतृत्व मे इकदिल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

पुलिस ने चोरी की घटना कारित करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह 7 सदस्यों को किया गिरफ्तार
अभिनन्दन जैन इटावा क्राइम ब्यूरो

इटावा -पुलिस को बड़ी सफलता मिली।चोरी की घटना कारित करने वाले 7 अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के सदस्यों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया कब्जे से 2 तंमचा 315 बोर, 2 जिन्दा, 2 मिस कारतूस एवं ट्रान्सफार्मर के पार्ट्स (चोरी के), 4000/- रूपये नकद (चोरी के सामान को बेचकर अर्जित किये गये), 1 कार (परिवहन में प्रयुक्त) बरामद किये गये।
वादी ओवैस अहमद पुत्र जबैर अहमद निवासी आगरा टायर्स हाउस पक्का बाग थाना इकदिल जनपद इटावा थाना इकदिल पर सूचना दी गयी कि वादी के ग्वालियर बाईपास पर स्थित ढ़ाबे के सामने से बिजली संचालन हेतु लगे ट्रांसफार्मर के पार्ट्स को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है । सूचना पर तत्काल थाना इकदिल पर मु0अ0सं0 09/26 धारा 303 (2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । जनपद में अपराध/आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम सीओ सिटी अभय नारायण राय के मार्गदर्शन मे थाना इकदिल पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत पान कुंवर स्कूल के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान 1 KIA CAR आती दिखाई दी । जिसे पुलिस टीम द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो कार चालक द्वारा भागने का प्रयास किया गया । जिस पर पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर कार को 7 व्यक्तियों सहित गिरफ्तार किया गया ।पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुये उनकी तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 2 तंमचा 315 बोर, 2 जिन्दा कारतूस एवं 2 मिस कारतूस तथा 6 मोबाइल एवं बिजली के ट्रांसफार्मर के पार्ट्स बरामद किये गये। पुलिस निरीक्षण विक्रम सिंह चौहान प्रभारी थाना टीम द्वारा कार्यवाही की गई




