E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

इकदिल पुलिस ने एक घंटे में लापता दो मासूम छात्रों को सकुशल ढूंढकर परिवार से मिलाया – थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान

मुस्कान के तहत इकदिल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

ऑपरेशन मुस्कान के तहत इकदिल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

राजीव कुमार संवाददाता इकदिल

इकदिल पुलिस ने एक घंटे में लापता दो मासूम छात्रों को सकुशल ढूंढकर परिवार से मिलाया थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान

इटावा | इकदिल —इकदिल पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत मानवीय संवेदनशीलता और तेज़ कार्रवाई का शानदार उदाहरण पेश करते हुए लापता हुए दो स्कूली छात्रों को महज एक घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया

इस सराहनीय कार्रवाई से परिवार के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली की जमकर प्रशंसा हो रही है।

जानकारी के अनुसार खेड़ापति निवासी महावीर के पुत्र अन्नु और कार्तिक आज शाम घर से स्कूल गए थे। स्कूल की छुट्टी के बाद जब दोनों छात्र तय समय पर घर नहीं पहुंचे तो परिजन चिंतित हो गए। आसपास काफी खोजबीन करने के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला, जिस पर परिजन तत्काल थाना इकदिल पहुंचे और गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई।

सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने मामले की गंभीरता को समझते हुए बिना समय गंवाए पुलिस टीम का गठन किया और बच्चों की तलाश शुरू कराई। कस्बा इंचार्ज मंजीत दयाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया।

गुमशुदगी की सूचना के लगभग एक घंटे के भीतर पुलिस टीम के साथ आरक्षी सचिन बाजपेयी ने दोनों मासूम छात्रों को पास ही स्थित उनके स्कूल की सहपाठी प्रिया के घर जन्मदिन की पार्टी में सुरक्षित पाया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।

 

अपने बच्चों को सुरक्षित देखकर परिजनों ने राहत की सांस ली और इकदिल पुलिस का आभार व्यक्त किया। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के लिए थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान सहित पूरे पुलिस स्टाफ की खुले दिल से प्रशंसा करते हुए धन्यवाद दिया।

ऑपरेशन मुस्कान के तहत की गई यह कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि इकदिल पुलिस न सिर्फ कानून व्यवस्था बल्कि मानवीय सरोकारों में भी पूरी तरह मुस्तैद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!