E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस मुठभेड़ मे टॉप 10 बदमाशों के पैर मे लगी गोली किया गिरफ्तार

चौबीया पुलिस ने मुठभेड़ मे शातिर अपराधी हुए गिरफ्तार हथियार व बाइक बरामद

इटावा पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर समेत शातिर बदमाशों के पैर में लगी गोली, हथियार व बाइक बरामद

इटावा।

जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से इटावा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों में एक टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। दोनों अपराधी लूट की योजना बना रहे थे और पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन जवाबी कार्रवाई में घायल होकर दबोच लिए गए।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन व पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र के निर्देशन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण इटावा के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी सैफई के नेतृत्व में थाना चौबिया व थाना जसवंतनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

रात्रि चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

दिनांक 16/17 जनवरी 2026 की रात्रि थाना चौबिया क्षेत्र में पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि दो शातिर अपराधी मसनाई पुल के रास्ते इटावा की ओर लूट के इरादे से आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने मसनई पुल के पास सघन चेकिंग शुरू की। तभी एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस द्वारा रुकने का संकेत देने पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें अभियुक्त शिवम कंजड के बाएं पैर तथा अभियुक्त रिंकू उर्फ ब्रिगेडियर के दाएं पैर में गोली लगी। दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

हथियार व बाइक बरामद

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस, 04 खोखा कारतूस, 02 मिस कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान शिवम कंजड उर्फ गोलू निवासी कोकपुरा थाना फ्रेंड्स कॉलोनी तथा रिंकू उर्फ ब्रिगेडियर निवासी नगला नरिया थाना जसवंतनगर, जनपद इटावा के रूप में हुई है।

लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, पोक्सो एक्ट सहित दर्जनों संगीन मुकदमे विभिन्न थानों में दर्ज हैं। शिवम कंजड टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की सूची में शामिल रहा है।

मुकदमा दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

गि

रफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना चौबिया पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

इटावा पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में दहशत और आम जनता में कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा मजबूत हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!