E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

रिश्ते के देवर ने अपने पुत्र के साथ मिलकर महिला को मारपीट कर किया घायल

इकदिल पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए भेजा जिलाध्यक्ष अस्पताल

रिश्ते के देवर ने अपने पुत्र के साथ मिलकर महिला को मारपीट कर किया घायल

रवि दुबे जिला संवाददाता इटावा

इकदिल। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पारिवारिक विवाद के चलते रिश्ते के देवर और उसके पुत्र ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला रेखा दुबे ने थाने में आकर दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि आज दिनांक 27/1/2026 समय करीब साढ़े बारह बजे दोपहर को अपने पति अवधेश दुबे के साथ अपने दरवाजे पर बैठी हुई थी कि तभी अचानक भुवनेश दुबे पुत्र कौशल किशोर और उनका पुत्र ऋषभ हाथ में लाठी डंडा लेकर आए और आते ही पहले की कहासुनी को लेकर मेरे साथ बुरी तरह से मारपीट करने लगते है और गाली गलौज करते है उस दौरान जब मेरे पति मुझे बचाने आते हैं तो उनके साथ भी मारपीट करते हैं। मारपीट के दौरान मेरे हाथ और शरीर पर गम्भीर चोटें आई है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने बताया है कि महिला का प्रार्थना पत्र लेकर महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!