E-Paperhttps://morningindianews.in/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमखेलछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशधर्मपंजाबबिहारबॉलीवुडमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयुवायूपीराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सहकारी ग्राम विकास बैंक का चुनाव संपन्नसपा प्रत्याशी चिम्मन सिंह ने 235 मतों से दर्ज की बड़ी जीत

जनपद इटावा के तीन ब्लॉक मे लहराया सपा का परचम

सहकारी ग्राम विकास बैंक का चुनाव संपन्नसपा प्रत्याशी चिम्मन सिंह ने 235 मतों से दर्ज की बड़ी जीत

कुलदीप सिंह उदी इटावा

उदी इटावा/- इटावा जनपद के बढ़पुरा ब्लॉक सभागार में उ०प्र० सहकारी ग्राम विकास बैंक लि० इटावा के निदेशक पद का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चिम्मन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विशंभर सिंह को 235 मतों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

मतदान में कुल 2359 मतदाता थे, जिनमें से 391 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतगणना के दौरान 22 मत निरस्त घोषित किए गए। परिणामों के अनुसार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी चिम्मन सिंह को 302 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी विशंभर सिंह को 67 मत मिले।

इस चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव स्वयं बढ़पुरा ब्लॉक पहुंचे और मतदान किया, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा।

चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं क्षेत्राधिकारी जसवंतनगर श्रुति सिंह, थाना प्रभारी बढ़पुरा के.के. मिश्रा, थाना प्रभारी पछांयगांव सुधीर सिंह, थाना प्रभारी इकदिल विक्रम सिंह सहित भारी पुलिस बल मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने तक मौके पर तैनात रहा। पूरे चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनी रही।

मतगणना के बाद सदर एसडीएम विक्रम राघव के नेतृत्व में विजयी प्रत्याशी चिम्मन सिंह को विधिवत प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

जीत की घोषणा होते ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप शाक्य बब्बलू, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव यादव, जिला महासचिव वीरू भदौरिया, सर्वेश शाक्य, वरिष्ठ नेता शिल्पू भदौरिया, देवेंद्र भदौरिया, ग्राम प्रधान बरौली नीरज यादव, दौलतराम वघेल, अंशुल यादव किसान, विपिन यादव, भूरे यादव, विक्की यादव सहित बड़ी संख्या में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चिम्मन सिंह का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और जीत पर बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!