सपा नेताओं ने कार्यालय पर शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया
केक काटा गया,कंबल और प्रसाद भी वितरण किया गया

सपा नेताओं ने कार्यालय पर शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया
मधुसूदन यादव जसवंतनगर
*केक काटा गया,कंबल और प्रसाद भी वितरण किया गया
जसवंतनगर। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन सपा कार्यालय पर बड़ी संख्या में उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं के बीच क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव के चित्र के समक्ष केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना कर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता और महासचिव राशिद सिद्दीकी के नेतृत्व में गरीबों को कंबल वितरण और प्रसादी वितरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने पीडीए के सपने को साकार कर उत्तर प्रदेश के आगामी चुनाव में सपा सरकार बनाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अनुज मोंटी यादव व विश्वनाथ प्रताप सिंह सोनू, सांसद प्रतिनिधि हाजी शमीम,विनोद यादव खन्ना यादव,पूर्व ब्लाक प्रमुख अनवर सिंह जाटव,सभासद सुधीर यादव सुनील यादव,विद्याराम यादव मोहम्मद फारूक,राजपाल यादव ऋषिकांत चतुर्वेदी समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।




